केंद्र सरकार महँगाई भत्ता की राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा अगले माह करेगी । यह बढ़ोत्तरी जनवरी 2025 (DA Hike January 2025) से लागू होगी। ऐसा माना जा रहा है की महंगाई भत्ते में इस बार चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। सरकारी कर्मचारियों को मार्च में 4 प्रतिशत महँगाई भत्ता जुड़कर सैलरी मिलेगी साथ ही जनवरी और फरवरी दो माह का एरियर एक साथ मिलेगा। वर्तमान में DA 53 प्रतिशत है। 4 प्रतिशत बढ़कर ये 57 प्रतिशत हो जाएगा। इसका लाभ कार्यरत कर्मचारियों के साथ सभी पेंशनर्स को मिलेगा।
DA (Dearness Allowance ) कैसे बढ़ता है ?
देश में महंगाई घटती बढ़ती रहती है। अमूमन बढ़ती ही है। सरकार पिछले बारह महीनों के महंगाई का आकलन करती है। यह ऑल इंडिया कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआई सीपीआई ) के आधार पर कीमतों में परिवर्तन के अनुसार तय किया जाता है। महँगाई भत्ता (Dearness Allowance ) में प्रत्येक वर्ष दो बार बढ़ोत्तरी होती है। जनवरी और जुलाई में। यह बढ़ोत्तरी जुलाई 2024 में 50 से 53 प्रतिशत हुआ था।
यह भी पढ़ें : इन अस्पतालों में सरकारी कर्मियों को मिलेगा फ्री इलाज, देखें पूरी सूची।
कर्मचारियों के सैलरी में कितना इजाफा होगी ?
केंद्र सरकार द्वारा DA की घोषणा होने के साथ ही अन्य राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के लिए महँगाई भत्ता में बढ़ोतरी की घोषणा करती है। इसलिए केंद्र की ओर सभी की निगाहें रहती है। घोषणा होने के साथ निम्न प्रकार से सैलरी में इजाफा होगी –
मूल वेतन | DA 53 % | DA 57 % | अंतर वेतन |
---|---|---|---|
40400 | 21412 | 23028 | 1616 |
41600 | 22048 | 23712 | 1664 |
44900 | 23797 | 25593 | 1796 |
46200 | 24486 | 26334 | 1848 |
56900 | 30157 | 32433 | 2276 |
58600 | 31058 | 33402 | 2344 |
66000 | 34980 | 37620 | 2640 |
68000 | 36040 | 38760 | 2720 |
इस बढ़ोत्तरी के अलावे यदि आपका कार्यालय सिटी अलाउंस दिया जाने वाला शहर में है तो परिवहन भत्ता के साथ उसका भी DA प्राप्त होगा। साधारणतया मकान किराया भत्ता 10 प्रतिशत है। लेकिन कुछ शहर को X, Y और Z श्रेणी में रखा गया एवं उसका HRA ज्यादा होता है।
उदाहरण के तौर पर आपका ऑफिस रांची में है। यहां पर शहरी मकान किराया भत्ता 20 प्रतिशत है। परिवहन भत्ता 1800 है। इस 1800 का DA 57 प्रतिशत अर्थात 1026 रूपया भी मिलेगा। इस प्रकार महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
ऐसा कहा जा रहा है की केंद्र सरकार होली त्यौहार के ठीक पूर्व DA की घोषणा कर सकती है। इस बार DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी तय माना जा रहा है।