सभी सरकारी तथा सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकित वर्ग KG से 5 एवं वर्ग 6 से 8 के छात्र/छात्राओं को मध्याहन भोजन योजना (MDM) के अन्तर्गत पका भोजन दिया जाता है। इसके अंतर्गत क्रमशः 480 कैलोरी एवं 720 कैलोरी तथा 13 ग्राम प्रोटिन एवं 20-21 ग्राम प्रोटिन की मात्रा उपलब्ध हो वितरित किया जाता है। लाभान्वित होने वाले छात्र/छात्राओं का ससमय पौष्टिक एवं ताजा भोजन प्राप्त हो सके, इसकी तैयारी एवं स्वच्छता का रख-रखाव के लिए विद्यालय स्तर पर ‘सरस्वती वाहिनी संचालन समिति ‘ के माध्यम से मध्याह्न भोजन योजना संचालित किया जाता है। ।
सरस्वती वाहिनी संचालन समिति विद्यालय प्रबंधन समिति की ही एक उप समिति है। इस उप समिति के भी सदस्य होते हैं। योजना का क्रियान्वयन झारखण्ड राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के माध्यम से किया जाता है।
MDM में सरस्वती वाहिनी संचालन समिति का स्वरूप
विद्यालय में मध्याहन भोजन (MDM)संचालन करने की जिम्मेवारी सरस्वती वाहिनी संचालन समिति को दिया गया है। यह विद्यालय प्रबंध समिति की एक उप समिति होती है , जो सरस्वती वाहिनी संचालन समिति कहलाती है । इस समिति में विद्यालय प्रबंध समिति की सभी महिला सदस्या, विद्यालय के प्रधान शिक्षक एवं अध्यक्ष पदेन सदस्य होते है । सरस्वती वाहिनी संचालन समिति आवश्यकतानुसार कर्मट / लगनशील अभिभावक माताओं को सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के सदस्य रूप में जोड़ सकती है।
सरस्वती वाहिनी संचालन समिति अपने सदस्यों में से एक संयोजिका एवं एक उप संयोजिका का चयन कर सकती है जो विद्यालय प्रबंध समिति की भी सदस्य होंगी ताकि वे विद्यालय प्रबंध समिति के संपर्क में रहकर मध्याह्न भोजन योजना को सुव्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित कर सके। विद्यालयों में मध्याहन भोजन तैयार करने और वितरित करने के लिए 79591 रसोइया -सह-सहायक कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन छुट्टी नियम (Online Leave Rules) का क्या नियम है ?
यह भी पढ़ें : शिक्षकों का ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया का क्या नियम है ?
यह भी पढ़ें : APAAR ID का उद्देश्य, कार्य, लाभ और बनाने का क्या नियम है ?
रसोईया चयन का नियम
सरस्वती वाहिनी संचालन समिति विद्यालय में छात्र-छात्राओं के नामांकन के अनुरूप पाककला में निपुण एवं संयमशील सदस्य माताओं को छात्रों का मध्याहन भोजन (MDM) पकाने एवं वितरण के लिए रसोइया का चयन कर सकती है। चयन का आधार निम्न प्रकार से होगी :-
➮ 25 औसत छात्र/छात्राओं की उपस्थिति संख्या पर -एक रसोईया
➮ 26 से 100 औसत छात्र/छात्राओं की उपस्थिति संख्या पर – दो रसोईया
➮ 101 या उससे अधिक औसत छात्र/छात्राओं की उपस्थिति संख्या पर प्रत्येक अतिरिक्त 100 छात्र-छात्राओं पर – एक अतिरिक्त रसोइया
सरस्वती वाहिनी का कार्य
सरस्वती वाहिनी संचालन समिति मध्याहन भोजन योजना (MDM) के क्रियान्वयन के अतिरिक्त अपने क्षेत्र में बालक/ बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए माताओं से संपर्क कर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी। सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के सदस्यों से सरकार की यह अपेक्षा है कि वाहिनी के सभी सदस्य निःस्वार्थ पक्षपातहीन एवं संपूर्ण निष्ठा की भावना से समिति के साथ जुड़ी रहेंगी तथा शत-प्रतिशत नामांकन, छात्र/छात्राओं के ठहराव एवं विद्यालय के विकास हेतु विद्यालय प्रबंध समिति, सरकार एवं समुदाय को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगी।
सरस्वती वाहिनी संचालन समिति का दायित्व
माता समिति का कार्य केवल मध्याहन भोजन (MDM) तैयार करना ही नहीं है अपितु विद्यालय से सम्बंधित अनेक कार्य और दायित्व होते है जो निम्न प्रकार से है :-
- खाद्यान्न उठाव कर विद्यालय में सुरक्षित रखना।
- पाकशाला को नियमित स्वच्छ एवं साफ रखने की व्यवस्था करना।
- खाद्य सामग्रियां ताजी, शुद्ध एवं ब्रांडेड हो यह सुनिश्चित करना ।
- खाद्य सामग्रियों की व्यवस्था करना एवं सुरक्षित रूप से संधारित करना।
- बर्तन, गैस स्टोय आदि सामान सुरक्षित रखना, प्रखण्ड स्तर से गैस की आपूर्ति की निरन्तता हेतु समन्यय/ संपर्क बनाये रखना।
- बच्चों को ससमय पौष्टिक मध्याहन भोजन (MDM) उपलब्ध कराना।
- विद्यालयों के दिनवार बच्चों की दैनिक उपस्थिति दर्शाते हुए प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना ।
- विद्यालय स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना।
मिड डे मील की सामग्री मात्रा
पीएम पोषण योजना के अंतर्गत विद्यालय में बच्चों को दी जा रही मध्याहन भोजन (MDM) गुणवत्ता युक्त हो इसके लिए राशन की सामग्री की मात्रा निर्धारित की गयी है। इसके अलावे सप्ताह में प्रतिदिन अलग अलग मेनू के मुताबिक़ गरम खाना परोसा जाता है। सामग्री की मात्रा कक्षा KG से 5 तक और 6 से 8 तक के लिए अलग-अलग है जो निम्न प्रकार से है:-
क्र.सं. | सामग्री का प्रकार | KG-5 | 6-8 |
---|---|---|---|
1 | चावल | 100 ग्राम | 150 ग्राम |
2 | दाल | 20 ग्राम | 30 ग्राम |
3 | सब्जी | 50 ग्राम | 75 ग्राम |
4 | तेल और वसा | 5 ग्राम | 7.5 ग्राम |
5 | नमक और मसाला | आवश्यकतानुसार | आवश्यकतानुसार |